भारत
राजद कार्यालय में छापेमारी, नकद और प्रचार सामग्री बरामद
jantaserishta.com
17 April 2024 2:26 PM IST

x
औरंगाबाद: बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण में होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार का बुधवार को अंतिम दिन है। इसी बीच औरंगाबाद के राजद कार्यालय में चुनाव आयोग के निर्देश पर छापेमारी की गई। कार्यालय से 50 हजार रुपए और प्रचार सामग्री बरामद की गई है।
दरअसल, औरंगाबाद में भी पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान है। पुलिस के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के फार्म के समीप एक होटल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यालय पर गुप्त सूचना के आधार पर फ्लाइंग सर्विलांस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कार्यालय से 50 हजार रुपए और काफी मात्रा में प्रचार सामग्री जब्त किया।
छापेमारी के दौरान नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और इसे एक साजिश करार दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छापेमारी किसी के इशारे पर की जा रही है। सरकार उनकी है। छापेमारी तीन से चार घंटे चली। यहां गरीबों को दबाया जा रहा है। बता दें कि औरंगाबाद सीट के लिए बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के सुशील सिंह और राजद के अभय कुशवाहा के बीच माना जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





