इंजीनियर के घर और ऑफिस में रेड, 20 बैंक खातों से मिला 98 लाख कैश, 21 प्लॉट भी खरीदे

पटना: आय से अधिक संपत्ति मामले में शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। भवन निर्माण विभाग के पाटलिपुत्र डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मदन कुमार के दो ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ। 24 साल की नौकरी में ही कार्यपालक अभियंता ने एक-दो नहीं, बल्कि 21 प्लॉट खरीद लिए। पटना के गोला रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी के आवास व पाटलिपुत्र डिवीजन के दफ्तर की तलाशी के दौरान लगभग 13.75 लाख नगद के अलावा सोने-चांदी के जेवरात व निवेश से संबंधित कागजात भी मिले हैं। 20 बैंक खातों में करीब 98 लाख रुपए भी जमा हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





