भारत
एडीएसओ के ठिकानों में छापा, सरकारी पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप
Nil dhankar
4 March 2022 10:58 AM IST

x
ब्रेकिंग
पटना। सरकारी पद का दुरुपयोग कर 2.17 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने समस्तीपुर के एडीएसओ नवीन कुमार के दो ठिकानों पर छापा मारा है. शुक्रवार की सुबह एक साथ बेगूसराय और समस्तीपुर में टीम ने धावा बोला. हालांकि अभी कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं.
समस्तीपुर और बेगूसराय स्थित आवास के अलावा टीम ने नवीन कुमार के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भी छापा मारा है. तीन घंटे से अधिक हो चुका है और खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी. एसवीयू ने कुछ दस्तावेजों के साथ निवेश के दस्तावेज भी बरामद किए हैं. नवीन कुमार का एक आलीशान घर है. तस्वीर में इस आलीशान इमारत को देखा जा सकता है. हालांकि अभी कितना कैश या क्या-क्या चीजें मिली हैं इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
Next Story





