भारत

इत्र कारोबारी के यहां इनकम टैक्स का छापा, कैश देखकर फटी रह जाएंगी आंखें, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
24 Dec 2021 10:52 AM IST
इत्र कारोबारी के यहां इनकम टैक्स का छापा, कैश देखकर फटी रह जाएंगी आंखें, देखें तस्वीरें
x
अभी तक नोटों से भरे 6 बक्से रखे हैं.

कानपूर: कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को कई अलमारी में पैसा मिला है, जिसे गिनने में टीम को कई घंटे लग गए हैं. पीयूष जैन के घर के बाहर अभी तक नोटों से भरे 6 बक्से रखे हैं. इन बक्सों को आयकर विभाग की टीम ले जाने की तैयारी में है. मौके पर पीएसी बुला ली गई है.

बता दें कि कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थित घर पर डीजीजीआई और इनकम टैक्स ने गुरुवार को छापा मारा था. इस दौरान अलमारियों में इतने पैसे मिले कि नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी. यह छापेमारी करीब 24 घंटे से चल रही है. पीयूष जैन के घर पर नोटों के बंडल का अंबार लगा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, पहले ये छापा अहमदाबाद की डीजीजीआई यानी जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की टीम ने डाला था, लेकिन जब पीयूष जैन के यहां नोटों का अम्बार मिलने लगा तो इनकम टैक्स की टीम को शामिल कर लिया गया. नोटों को गिनने के लिए चार मशीनें मंगानी पड़ी थी. चौबीस घंटे से नोटों की गिनती चल रही है.
आलम ये है इन नोटों को रखने के लिए इनकम टैक्स ने अबतक 6 स्टील के बड़े-बड़े बक्से मंगा लिए हैं. इन बक्सों में नोट सील करके इनकम टैक्स की टीम ले जाएगी. अभी छापे की कार्यवाही खत्म नहीं हुई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story