भारत

सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, 6 युवक और दो युवतियां हिरासत में

jantaserishta.com
16 Jun 2026 5:34 PM IST
सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, 6 युवक और दो युवतियां हिरासत में
x
पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले के नेटवर्क तथा संचालकों की पहचान में जुटी है.
रांची: रांची के हरमू इलाके में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर छह युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले के नेटवर्क तथा संचालकों की पहचान में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरमू स्थित बिजली कार्यालय के पीछे शिवम पैलेस नामक परिसर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान छह युवक और दो युवतियां मौके से मिलीं, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में ली गई युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि युवक रांची और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवतियों को यहां किस माध्यम से लाया गया और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि संबंधित भवन को कथित रूप से एक व्यक्ति ने किराये पर लेकर संचालित किया था। पुलिस उसकी भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। मौके से बरामद मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री को जब्त कर जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पूछताछ और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यहां किस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता थी। उल्लेखनीय है कि रांची में पिछले कुछ समय के दौरान संदिग्ध देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों को लेकर कई स्थानों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। हाल के महीनों में लालपुर क्षेत्र में भी इसी तरह की शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story