भारत

राहुल को सजा, न्यायपालिका को प्रभावित करने का प्रयास: कांग्रेस

jantaserishta.com
23 March 2023 3:17 PM IST
राहुल को सजा, न्यायपालिका को प्रभावित करने का प्रयास: कांग्रेस
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को कहा कि सांसद राहुल गांधी को सूरत की जिला अदालत द्वारा मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाना, न्यायपालिका को प्रभावित करने का प्रयास है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, मीडिया को दबाने और न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। वे इस स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अशोक गहलोत ने कहा, हमारा लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि न्यायपालिका, ईसीआई, ईडी पर दबाव है और उनका दुरुपयोग किया जाता है। सभी फैसले प्रभाव में किए जाते हैं। इस तरह की टिप्पणियां आम हैं। उन्होंने कहा, राहुल गांधी साहसी हैं और केवल वही एनडीए सरकार का मुकाबला कर सकते हैं।
इस बीच, कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के बाहर मीडियाकर्मियों से कहा कि वह आदेश देखने के बाद ही इस मामले पर बोलेंगे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी जो कुछ भी बोलते हैं, वह हमेशा कांग्रेस पार्टी और देश को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। कुछ कांग्रेस सांसदों ने मुझे बताया कि उनके रवैये के कारण कांग्रेस को नुकसान हो रहा है।
इससे पहले दिन में, सूरत जिला अदालत ने गांधी को उनकी मोदी उपनाम टिप्पणी के लिए उनको मानहानि का दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story