भारत
सजा पर रोक लगाने की राहुल गांधी की अपील पर नए जज शनिवार को करेंगे सुनवाई
jantaserishta.com
28 April 2023 5:52 PM IST

x
फाइल फोटो
अहमदाबाद (आईएएनएस)| मोदी सरनेम मामले में सजा पर रोक लगाने से सूरत कोर्ट के इनकार करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका लगाई है जिस पर अब एक नए जज शनिवार को सुनवाई करेंगे। न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक शनिवार को इस मामले की सुनवाई करेंगे। न्यायमूर्ति गीता गोपी, जिन्हें पहले इस मामले की सुनवाई करनी थी, ने 26 अप्रैल को इस केस से खुद को अलग कर लिया था।
23 मार्च को सूरत मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुजरात के भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी की 2019 में दायर याचिका पर राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। फैसले के बाद, राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को राहुल गांधी ने सूरत की सत्र अदालत में चुनौती दी। लेकिन कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत देते हुए सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
राहुल गांधी के खिलाफ अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान की गई उनकी टिप्पणी के लिए आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया गया था। राहुल गांधी ने कहा था, सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे हो सकता है?
Tagsसूरत कोर्टराहुल गांधीगुजरात हाई कोर्टन्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छकSurat CourtRahul GandhiGujarat High CourtJustice Hemant Prachhak
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





