राहुल फिर बनेंगे अध्यक्ष! राहुल गांधी के हाथ में फिर से होगी कांग्रेस की कमान, भरी हामी: सूत्र

कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच पार्टी के नए अध्यक्ष (New Congress President) को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारियां संभालने के लिए राज़ी हो गए हैं. शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की नए अध्यक्ष पद को लेकर बैठक हुई थी. इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





