भारत
राहुल-तेजस्वी के पास न संस्कार है, न संस्कृति का ख्याल : बिहार भाजपा
jantaserishta.com
3 Sept 2025 5:04 PM IST

x
पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने बुधवार को कहा कि बिहार की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी से यहां के लोग मर्माहत हैं। आश्चर्य है कि इस घटना को लेकर अब तक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने खेद तक व्यक्त नहीं किया, यह दर्शाता है कि इनके पास न संस्कार है और न संस्कृति का ख्याल है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन को इस घटना की कीमत चुकानी पड़ेगी। वैसे, राहुल गांधी से खेद की उम्मीद भी नहीं है क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने देश के पीएम के लिए तू-तड़ाक की भाषा बोली है।
उन्होंने आगे कहा, "आने वाले विधानसभा चुनाव में जंगलराज और मंगलराज के बीच की लड़ाई होगी। सुशासन और कुशासन, सामाजिक समरसता बनाम जातीय उन्माद, सदाचार बनाम भ्रष्टाचार, विकास बनाम विनाश तथा सनातन बचाने और मिटाने वालों के बीच लड़ाई होगी। इस दौरान जो माहौल बनेगा उसका परिणाम होगा कि महागठबंधन की हालत 2010 से भी बदतर होने वाली है।"
अनिल शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने जीवनकाल में कभी पीएम नहीं बनने वाले हैं। राहुल गांधी ने अपने आचरण से अपना व्यक्तित्व और सम्मान खो दिया है।
भाजपा नेता ने राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर आरोप लगाया कि 'वोट चोरी' की बात करना उनका बहाना है, उनकी योजना देश में अराजकता फैलाकर बांग्लादेश बनाना है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव राष्ट्रविरोधी और सनातन विरोधी ताकतों के इशारों पर देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। उन्हें राष्ट्र सम्मान से कोई मतलब नहीं है।
इस दौरान उन्होंने एनडीए महिला मोर्चा के चार सितंबर के 'बिहार बंद' के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की। इस प्रेस वार्ता में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन और मीडिया सह प्रभारी सूरज पांडेय भी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





