भारत

हाथरस में पीड़िता के परिवार से राहुल-प्रियंका गाँधी की मुलाकात खत्म, बंद कमरे में हुई बातचीत

Kunti Dhruw
3 Oct 2020 3:04 PM GMT
हाथरस में पीड़िता के परिवार से राहुल-प्रियंका गाँधी की मुलाकात खत्म, बंद कमरे में हुई बातचीत
x
पीड़ित परिवार से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात खत्म

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित लड़की के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना से देश में उबाल है। इस मामले पर विपक्ष उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने में लगा हुआ है। वहीं, राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचे। गांव पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया। प्रियंका ने गले लगाकर पीड़िता की मां को सांत्वना दी। दोनों ने पीड़िता के परिवार के साथ बंद कमरे में बातचीत की। बातचीत करीब एक घंटे तक चली। इससे पहले यूपी सरकार ने राहुल और प्रियंका समेत पांच लोगों की ही हाथरस जाने की इजाजत दी है। हालांकि, राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस के 35 सांसद जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें DND पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। राहुल और प्रियंका गांधी के DND पहुंचने से पहले वहां धारा 144 लगा दी गई थी।

पीड़ित परिवार से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात खत्म

पीड़ित परिवार से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात खत्म हो चुकी है। दोनों ने बंद कमरे में काफी देर तक पीड़ित परिवार से बातचीत की। करीब एक घंटे तक बातचीत चली।

प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया

प्रियंका गांधी पीड़िता की मां को गले लगाया। राहुल और प्रियंका बंद कमरे में परिवार से बातचीत कर रहे हैं। प्रियंका ने गले लगाकर पीड़िता की मां को सांत्वना दी।

दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं- राहुल गांधी

मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं। वहीं, प्रियंका ने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा जहां जहां अन्याय होगा वहां जाएंगे और लड़ेंगे। परिवार न्यायिक जांच चाहता है। परिवार सुरक्षा चाहता है।


Next Story