भारत
राहुल और प्रियंका गांधी ने निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से हुई मौतों पर शोक जताया
jantaserishta.com
23 Aug 2023 5:02 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के ढहने से कई लोगों की मौत की दुखद खबर से अत्यंत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
राहुल ने आगे लिखा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''मिजोरम में हुई त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं आशा करती हूं जो लोग घायल हुए हैं वे ठीक हो जाएंगे।"
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
Tagsमिजोरमनिर्माणाधीन रेलवे पुलरेलवे पुलरेलवे पुल गिराMizoramrailway bridge under constructionrailway bridgerailway bridge collapsed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





