भारत
2024 लोकसभा चुनाव: भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर मौजूदा सांसद ने दी ये प्रतिक्रिया
jantaserishta.com
3 March 2024 4:45 PM IST

x
नई दिल्ली: 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान के चूरू से मौजूदा सांसद राहुल कंस्वा को टिकट नहीं दिया है। यहां से पार्टी ने पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझड़िया को उम्मीदवार बनाया है। टिकट नहीं मिलने पर रविवार को राहुल कंस्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
राहुल कंस्वा ने अपने पोस्ट में लिखा, ''राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार! लेकर विश्वास, पाकर आपका साथ, देकर हर संकट को मात, ध्येय मार्ग पर बढ़ते जाएंगे, उत्थानों के शिखर चढ़ते जाएंगे। आप सभी संयम रखें। आगामी कुछ दिन बाद आपके बीच उपस्थित रहूंगा, जिसकी सूचना आपको दे दी जाएगी।''
बता दें कि राहुल कस्वां चूरू लोकसभा सीट से लगातार दो बार से भाजपा के टिकट पर सांसद रहे हैं। भाजपा ने राहुल कस्वां का टिकट काटते हुए देवेंद्र झाझड़िया को प्रत्याशी बनाया है। राहुल कस्वां का टिकट काटने के पीछे वजह पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ से उनकी अदावत मानी जा रही है। उन पर यह भी आरोप लगाया गया था कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने राठौड़ की सहायता नहीं की। जिसके कारण से राजेंद्र राठौड़ को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद राजेंद्र राठौड़ समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल कस्वां की शिकायत केंद्रीय नेतृत्व से भी की थी।
उनके लोकसभा का टिकट काटने के पीछे यही कारण माना जा रहा है। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। जिसमें राजस्थान की 25 में से 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ने राज्य के 5 मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है। इनमें राहुल कस्वां, देवजी पटेल, अर्जुन लाल मीणा, कनकमल कटारा और रंजीता कोली के नाम शामिल हैं।
Tags2024 लोकसभा चुनावलोकसभा चुनावभाजपाराजस्थानचूरूराहुल कंस्वा2024 Lok Sabha ElectionsLok Sabha ElectionsBJPRajasthanChuruRahul Kanswa
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





