भारत

राहुल नकली नाम रखा था, लव जिहाद मामले में नदीम गिरफ्तार

Nilmani Pal
18 July 2025 7:56 AM IST
राहुल नकली नाम रखा था, लव जिहाद मामले में नदीम गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। जनपद बुलंदशहर में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाकर एक हिन्दू युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में फोटो वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा. आरोपी की पोल खुलने पर युवती ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना बुलंदशहर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां एक हिन्दू युवती ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर अपना नाम राहुल बताकर मुलाकात करने वाले शख्स ने उसके साथ धोखा किया है. उसकी इंस्टाग्राम आईडी फर्जी है क्योंकि असल में उसका नाम नदीम खान है, जो ग्रेटर नोयडा में शादी में गाड़ी बुक करता है. पीड़िता का आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी, जो जल्द ही प्यार में बदल गई. आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और फिर उससे शारीरिक संबंध बनाए. साथ ही आरोपी ने युवती की अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लीं. आरोपी नदीम युवती पर शादी के लिए दवाब बनाने लगा तो युवती ने आरोपी के घर जाने की बात कही. इस पर वह बड़ी मुश्किल से कई बार गलत पते पर ले जाता था, लेकिन घर नहीं ले गया.

कुछ समय पहले वह युवती को घर ले गया तो उसको आरोपी की असलियत के बारे में पता चला . आरोपी की मां ने बताया कि नदीम की पहले भी एक शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं और वह मुस्लिम है और पहली पत्नी भी उसकी हिंदू है. इस समय पहली पत्नी से उसका मनमुटाव चल रहा है और वह उससे अलग रह रही है. इतना सुनने के बाद युवती नदीम के घर से चुपचाप चली आई लेकिन उसके बाद भी नदीम युवती पर धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दावा बनता रहा और उसे धमकी देता रहा कि वह उसके फोटो वीडियो वायरल कर देगा. इसको लेकर लगभग 5 महीने पहले भी युवती ने पुलिस में शिकायत की थी. युवक ने वादा किया था कि पहले से अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पड़े फोटो वीडियो वह हटा देगा. लेकिन कुछ दिन बाद ही नदीम ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

युवती ने बताया कि वह रात में उसके घर पर पहुंच कर अक्सर हंगामा करता था. आरोपी की लगातार हिम्मत बढ़ने और ब्लैकमेल की धमकियां से तंग आकर युवती ने साहस जुटाकर नगर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, बलात्कार और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.


Next Story