भारत
राहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी : गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
10 Aug 2025 12:31 PM IST

x
बेगूसराय: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश में एक साथ 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' निकालने वाले हैं। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को इस यात्रा पर तंज कसते हुए कांग्रेस की समाप्ति की यात्रा बताया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बिहार में राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस की समाप्ति यात्रा बताया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि कांग्रेस को अपनी सेना नहीं, बल्कि पाकिस्तान पर ज्यादा भरोसा है।
सदन में प्रधानमंत्री के जवाब नहीं देने पर कांग्रेस द्वारा कायर बताए जाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस को देश की सेना पर भरोसा नहीं है। सेना के जनरल और सभी बड़े लोग बता चुके हैं, लेकिन उन्हें सेना और प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है। उन्हें सिर्फ पाकिस्तान पर भरोसा है। कांग्रेस को डूबकर मर जाना चाहिए। अगर उनकी यही आदत रही तो वे देश के अंदर ही देशविरोधी कहलाएंगे।"
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर बार-बार सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को संविधान का ज्ञान नहीं है। वे पागल की तरह बात करते हैं। कांग्रेस को तो डूब मरना चाहिए। वे क्या कहना चाहते हैं कि हमें बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट का अधिकार देना चाहिए, जो अवैध हैं, उन्हें वोट का अधिकार देना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "अगर उनमें ताकत है तो चुनाव आयोग को वो लिस्ट क्यों नहीं दे रहे, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जो जिंदा थे, उन्हें मृत दिखाया गया और जो सही वोटर्स थे, उन्हें लिस्ट से निकाल दिया गया? वे सोचते हैं कि कोई झूठ बोलते रहेंगे, तो वह सच हो जाएगा, लेकिन झूठ हमेशा झूठ ही रहेगा। मतदाता सूची से सही लोगों को नहीं, बल्कि जिनका दो बार नाम था, सिर्फ उन्हीं का नाम हटाया गया है। मेरा नाम दो जगह था और एक जगह काटा गया।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





