भारत

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- 'कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात'

jantaserishta.com
10 Sept 2025 10:07 AM IST
राहुल गांधी का रायबरेली दौरा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
x
लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी आ रहे हैं और सभी उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। वह आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाएंगे, अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और गुरुवार को एक दिशा-निर्देशक बैठक में हिस्सा लेंगे।"
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी पूरे दिन रायबरेली के विभिन्न क्षेत्रों में रहेंगे और जनसंपर्क एवं संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। सुबह 10:30 बजे राहुल गांधी अपने दौरे की शुरुआत हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ करेंगे। यह बैठक बतौही रिसॉर्ट, डेडौली में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है।
इसके बाद वे सुबह 11:45 बजे प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम शांति ग्रैंड होटल, रायबरेली में आयोजित होगा। इस दौरान समाज की समस्याओं, उनकी मांगों और राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा होने की उम्मीद है।
राहुल गांधी दोपहर 1:00 बजे गोराबाजार चौराहा, सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशेष समारोह में अशोक स्तंभ का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:45 बजे अमर शहीद वीर पासी वन ग्राम में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
वे अपने दौरे के अंतिम चरण में दोपहर 3:45 बजे ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से न्यू बतौही, ऊंचाहार में मुलाकात करेंगे। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story