भारत

राहुल गांधी का आज महाराष्ट्र दौरा, पूर्व मंत्री पतंगराव कदम की प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन

Nilmani Pal
5 Sep 2024 2:28 AM GMT
राहुल गांधी का आज महाराष्ट्र दौरा, पूर्व मंत्री पतंगराव कदम की प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन
x

मुंबई। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज महाराष्ट्र के सांगली जिले का दौरा करेंगे। यहां वे लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे पूर्व मंत्री पतंगराव कदम की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। कदम का 2018 में निधन हो गया था।

इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद रहेंगे इसके अलावा महाविकास अघाड़ी के सहयोगी NCP(SP) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़े - भाजपा ने 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 104 सीटें जीती थीं। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की वाली NCP शामिल है। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। NCP (अजित गुट) को एक सीट जीती। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली।

दूसरी तरफ, महा विकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस ने 13, उद्धव गुट की शिवसेना ने 9 और शरद पवार की NCP ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की। MVA को 48 में से कुल 30 सीटें जीत मिली। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।


Next Story