राहुल गांधी का गोवा दौरा, की पूजा, लोगों के साथ खिंचवाई सेल्फी

पणजी। गोवा में 14 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस (Congress) पूरे जोर-शोर से मैदान में है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गोवा पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे डोर-टु-डोर कैंपेन के लिए निकल पड़े। उनके साथ वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भी थे। राहुल गांधी आज पणजी में डोर-टु-डोर कैंपेन के लिए निकले हैं। यहां पहुंचते ही एक महिला ने उनकी आरती उतारी और घर में ले गईं। इसके बाद राहुल ने घर में जाकर सबसे पहले पूजा की, इसके बाद सभी से मुलाकात की। उन्होंने इसका एक वीडियो खुद शेयर किया है। वीडियो में राहुल एक छोटी सी बच्ची को सोफे में बैठाते नजर आ रहे हैं जबकि बाकी लोग वीडियो बना रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





