भारत

पीएम मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी का ट्वीट, कहा- वो तारीख जरूर बताएं, जब...

jantaserishta.com
20 Oct 2020 5:25 PM IST
पीएम मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी का ट्वीट, कहा- वो तारीख जरूर बताएं, जब...
x

फाइल फोटो 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राष्ट्र के नाम संदेश देने जा रहे हैं. मंगलवार की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे बात करेंगे. पीएम मोदी के संबोधन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- अपने 6 बजे के संबोधन में देश को ये बताएं कि चीन को कब बाहर फेकेंगे. इससे पहले मीडियो से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि मैं ये नहीं बता सकता कि पीएम क्या बोलेंगे पर मैं ये बता सकता हूं कि उन्हें क्या बोलना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन ऐसे वक्त में हो रहा है, जब देश में कुल कोरोना केस की संख्या 76 लाख के करीब है और इस महामारी से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, कुछ दिनों में देश में एक्टिव केस की संख्या घटी है. वहीं देश अब अनलॉक की प्रक्रिया में चल रहा है और लगातार बाजार, सिनेमा हॉल, स्कूल जैसी सुविधाएं खुलने लगी हैं और त्योहार भी नजदीक हैं, ऐसे में हर किसी से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. त्योहारों से पहले पीएम मोदी आम लोगों से सावधानी की बात और नियमों का पालन करने की अपील कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संकट काल में आज से पहले देश को कुल 6 बार संबोधित कर चुके हैं और ये सातवां अवसर है, जब पीएम देशवासियों से बात करेंगे. कोरोना काल में पीएम मोदी ने सबसे पहले 19 मार्च को देश को संबोधित किया था. तब उन्होंने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था. इसके बाद 24 मार्च को पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था. उन्होंने इस दिन देश में पहले लॉकडाउन की घोषणा की थी. जिसमें 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया. इसी से दुनिया के सबसे सख्त और लंबे लॉकडाउन की शुरुआत हुई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story