भारत

राहुल गांधी की स्पीच पर हंगामा खड़ा हो गया, उछाले गए पेपर, VIDEO

jantaserishta.com
3 Feb 2026 2:44 PM IST
राहुल गांधी की स्पीच पर हंगामा खड़ा हो गया, उछाले गए पेपर, VIDEO
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: लोकसभा के चालू बजट सत्र के दौरान पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के नरवणे मेमोयर को लेकर गतिरोध जारी है. प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद वेल में आ गए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया.

लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने से रोकते हुए पीठासीन ने अगले वक्ताओं के नाम ले लिए. सपा, टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने भी बोलने से इनकार कर दिया. जोरदार हंगामा हुआ. विपक्षी सांसद राहुल गांधी के समर्थन में हंगामा करते हुए वेल में आ गए और आसन की तरफ पेपर भी उछाले. जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी और पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
राहुल गांधी ने फिर से नरवणे मेमोयर का मुद्दा उठा दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बोलने क्यों नहीं दिया जा रहा है. मैं विपक्ष का नेता हूं, मुझे बोलने दिया जाए. उन्होंने कहा कि आर्टिकल पर ऐतराज, तो नहीं बोलूंगा. राहुल गांधी ने चीन का जिक्र किया और कहा कि ईस्टर्न लद्दाख में भारतीय सैनिक मारे गए. इस पर आसन से तेन्नेटी ने नरेश उत्तम पटेल का नाम ले लिया. अब आसन से तेन्नेटी एक एक कर अगले वक्ताओं के नाम लेते जा रहे हैं.
राहुल गांधी ने शुरुआत में ही नेशनल सिक्योरिटी का विषय उठाया और ऑथेंटिकेट किया. आसन पर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी हैं. राहुल गांधी ने कहा कि यह चीन और पाकिस्तान के साथ जुड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति करते हुए कहा कि ये सदन को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने स्पीकर की बैठक में हूुई बात का जिक्र करते हुए कहा कि हम सुनने के लिए बैठे हैं. उस विषय को छोड़ना चाहिए. लोकसभा में जोरदार हंगामा हो रहा है. इसी दौरान किसी सदस्य ने चेयर को संबोधित करते हुए यार बोल दिया. इस पर चेयर ने फटकार लगाते हुए कहा कि यह संसद है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null