भारत

भाजपा को वोट देने वालों को 'राक्षस' कह रहे हैं राहुल गांधी के खास रणदीप सुरजेवाला: अमित मालवीय

jantaserishta.com
14 Aug 2023 11:31 AM IST
भाजपा को वोट देने वालों को राक्षस कह रहे हैं राहुल गांधी के खास रणदीप सुरजेवाला: अमित मालवीय
x
नई दिल्ली: भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस आलाकमान के करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला के भाषण के एक वीडियो को शेयर करते हुए यह आरोप लगाया है कि सुरजेवाला भाजपा को वोट देने वालों को 'राक्षस' कह रहे हैं और साथ ही श्राप भी दे रहे हैं।
अमित मालवीय ने एक्स (पहले ट्विटर) पर सुरजेवाला के भाषण के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "भाजपा को वोट देने वालों को “राक्षस” कह रहे हैं राहुल गांधी के ख़ास सुरजेवाला। श्राप भी दे रहे हैं!"
मालवीय ने इसके लिए कांग्रेस आलाकमान पर भी निशाना साधते हुए आगे कहा, "कांग्रेस, उसके आलाकमान और दरबारियों की इसी मानसिक स्थिति की वजह से पार्टी और उसके नेता जनाधार खो चुके हैं। लेकिन अभी तो इन्हें जनता के दरबार में और ज़लील होना है।"
मालवीय ने 14 अगस्त के दिन भारत विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए एक्स कर कांग्रेस पर एक और हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग की मांगों के आगे झुकते हुए पूरे बंगाल को तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान को देने का मन बना लिया था। अगर उस समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने हिंदू बहुल जिलों को भारत के साथ रहने के लिए अभियान नहीं चलाया होता, तो आज हमारे पास पश्चिम बंगाल नहीं होता।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story