प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुई गर्ल के साथ राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "जो हमारे युवा प्रदर्शनकारी हैं, उनके साथ मेरी मीटिंग हुई थी और हमारे बीच बातचीत हुई। सबसे पहले मैं इनके जैसे जो हजारों युवा हैं, इनका और उनका धन्यवाद करना चाहता हूं कि ये शिक्षा प्रणाली के लिए लड़े, संविधान के लिए लड़े और भारत के भविष्य के लिए लड़े। हमारे बीच मुख्य बातचीत हिंसा को लेकर हुई। इनका(युवा प्रदर्शनकारी) कहना है कि इन्होंने किसी पर हिंसा नहीं की मगर इनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है, इनको धमकाया गया, इन पर लाठियां चलाई गईं और इनको मारा गया... इन्होंने मुख्य बात कही कि जब अन्याय होता है, चाहे वो किसी और पर भी हो, एक नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उस आदमी की हम रक्षा करें...आपने कुछ भी गलत नहीं किया है और आपकी माफी स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता है। आपको किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है। आपने कुछ भी गलत नहीं किया।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





