भारत

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
22 Sept 2022 2:30 PM IST
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, जानें पूरी बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

तिरुवनंतपुरम: राहुल गांधी ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. राहुल गांधी ने केरल में मीडिया से बातचीत में कहा कि वे अपने रुख पर कायम हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का अध्यक्ष कोई गैर गांधी बने. हालांकि, राहुल को दोबारा से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की आवाज पार्टी से लगातार उठती रही है.
पिछले 3 साल में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को मनाने की कई कोशिशें भी कीं. हाल ही में जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का ऐलान किया गया. इसके बाद ये कोशिशें और तेज हुईं. हाल ही में 10 राज्यों में कांग्रेस इकाइयों ने राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव भी पास किया था. इसके बावजूद राहुल गांधी लगातार अध्यक्ष बनने से इनकार कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story