भारत

राहुल गांधी की आज 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस

jantaserishta.com
3 Dec 2021 2:33 PM IST
राहुल गांधी की आज 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस
x

नई दिल्ली: राहुल गांधी 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमले कर रहे है.


कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वापस हो चुके कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि-विरोधी क़ानून बनाने के लिए तो माफ़ी मांग ली, लेकिन संसद में बताएं कि वह प्रायश्चित कैसे करेंगे? जानिए राहुल गांधी ने और क्या-क्या कहा है.

लखीमपुर मामले के मंत्री की को कब करेंगे बर्खास्त- राहुल
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है, ''जब PM ने कृषि-विरोधी क़ानून बनाने के लिए माफ़ी मांगी तो संसद में बताएं कि प्रायश्चित कैसे करेंगे? लखीमपुर मामले के मंत्री को बर्खास्त कब? शहीद किसानों को मुआवज़ा कितना-कब? सत्याग्रहियों के ख़िलाफ़ झूठे केस वापस कब? MSP पर क़ानून कब? इसके बिना माफ़ी अधूरी!''
किसानों को मुआवजा देने की मांग कर रहा है विपक्ष
बता दें कि किसान संगठन और विपक्ष लगातार सरकार से किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहा है. लेकिन दो दिन पहले केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि साल भर से चल रहे किसान आंदोलन के दौरान कितने किसानों की मौत हुई है, इसका कोई आंकड़ा नहीं है, इसलिए मुआवजा देने का सवाल ही नहीं उठता.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story