
नई दिल्ली: राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, "सवाल यह है कि हमारे छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है? आखिर हमारे छात्रों ने ऐसा क्या किया है? हजारों-हजार छात्र हैं, उन्होंने ऐसा कौन-सा अपराध किया है कि उन पर सुरक्षा बल हथियार तानें, उन्हें पीटा जाए, उनके साथ मारपीट की जाए और उनका अपमान किया जाए?"
व्यवस्था और नीट परीक्षा घोटाला के खिलाफ जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन अब पूरे देश में फैल गया है. संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें कई लोग हिरासत में लिए गए. मंगलवार शाम राहुल गांधी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. इसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर दमन का आरोप लगाया, जबकि सरकार ने विपक्ष पर राजनीतिकरण का आरोप लगाया. इसके बाद बुधवार सुबह संसद परिसर में काले कपड़े में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.
LIVE: Special Congress Party Briefing by LoP Shri @RahulGandhi at AICC HQ, New Delhi https://t.co/R9vqXCB83P
— Congress (@INCIndia) July 22, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





