भारत

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पैलेट गन पीड़ित को मीडिया के सामने लाए

jantaserishta.com
24 July 2026 3:39 PM IST
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पैलेट गन पीड़ित को मीडिया के सामने लाए
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक को लेकर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का आंदोलन लगातार जारी है. इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और अब उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने घायल छात्रों की तस्वीरें दिखाईं. उन्होंने दावा किया कि एक छात्र को उस समय पैलेट गन लगी, जब वह हाथ में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था. राहुल गांधी ने कहा, "इस छात्र की एक आंख नहीं खुल रही है और उसे उस आंख से दिखाई नहीं दे रहा. इन छात्रों की कोई गलती नहीं थी, फिर भी उन पर कार्रवाई की गई."
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और प्रदर्शनकारी छात्रों की तीन प्रमुख मांगें हैं. पहली, जिस वजह से पेपर लीक हुआ, उसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को हटाया जाए. दूसरी, छात्रों पर गोली चलाने और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो. तीसरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हजारों छात्रों से माफी मांगें.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस पूरे विवाद की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते. राहुल गांधी ने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान इस आपराधिक शिक्षा व्यवस्था का प्रतीक हैं. शिक्षा व्यवस्था के पतन की जिम्मेदारी उन्हीं पर है. मेरे भाई को गोली लगी, हजारों छात्र सड़कों पर हैं, इसकी वजह वही हैं. उन्हें जाना होगा."
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि घायल छात्रों को बेहतर इलाज, उचित मुआवजा और न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों को डराने-धमकाने के बजाय उनकी मांगों को सुना जाना चाहिए.
इस बीच शुक्रवार को CJP प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा तथा जितेंद्र सिंह के बीच दूसरे दौर की करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई. CJP का दावा है कि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों और कार्रवाई के मुद्दे पर सकारात्मक रुख दिखाया है. हालांकि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने शनिवार दोपहर तक जवाब देने के लिए समय मांगा है. संगठन ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मुख्य मांगों पर फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story