भारत

आज सुबह 11 बजे राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कोरोना पर श्वेत पत्र जारी करेंगे

jantaserishta.com
22 Jun 2021 9:23 AM IST
आज सुबह 11 बजे राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कोरोना पर श्वेत पत्र जारी करेंगे
x

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश में जारी कोरोना संकट को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में आज वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस दौरान वे कोरोना पर एक श्वेतपत्र (व्हाइट पेपर) जारी करेंगे।

राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि उसे योग दिवस के पीछे नहीं छिपना चाहिए। इससे पहले उन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने में केंद्र द्वारा असमर्थता जताए जाने को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था।
राहुल गांधी ने उन्होंने ट्वीट किया कि जीवन की क़ीमत लगाना असंभव है- सरकारी मुआवज़ा सिर्फ़ एक छोटी सी सहायता होती है लेकिन मोदी सरकार यह भी करने को तैयार नहीं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ''कोविड महामारी में पहले इलाज की कमी, फिर झूठे आंकड़े और ऊपर से सरकार की यह क्रूरता.....।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story