भारत

राहुल गांधी की पदयात्रा आदमपुर से शुरू, देखें LIVE

Nil dhankar
16 Jan 2023 7:22 AM IST
राहुल गांधी की पदयात्रा आदमपुर से शुरू, देखें LIVE
x

पप्पू फरिश्ता

पंजाब। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निरंतर जारी है. राहुल गांधी ने आज की पदयात्रा की शुरुआत आदमपुर की.

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव के करीब है। यात्रा इन दिनों पंजाब से होकर गुजर रही है. राहुल गांधी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर मार्च के दौरान रास्ते में ही तिरंगा फहराएंगे।

वही कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने भारत जोड़ो यात्रा के 19 जनवरी को लखनपुर पहुंचने की उम्मीद जताई है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने की अपील की है। पाटिल ने कुछ दिनों पहले ही जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी और पूरी व्यवस्था की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं को सलाह दी कि वे खराब मौसम और भीषण ठंड के बावजूद यात्रा को ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने में कोई कसर न छोड़ें। उन्होंने लखनपुर से जम्मू और आगे यात्रा के लिए तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसमें लामबंदी, परिवहन और आवास आदि शामिल हैं।

Next Story