भारत

फंसा राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर, भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

jantaserishta.com
15 Nov 2024 2:34 PM IST
फंसा राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर, भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
x
फोटो: सोशल मीडिया
देखें वीडियो.
रांची: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में फंस गया है. एटीसी से क्लीयरेंस न मिलने के कारण राहुल का हेलिकॉप्टर आधे घंटे से गोड्डा में ही खड़ा है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM मोदी की सभा के कारण राहुल के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया है.
राहुल का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में रुका हुआ है. हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस न मिलने पर कांग्रेस विधायक ने बीजेपी पर निशाना साधा है. विधायक ने इसे बीजेपी की गलत नीति बताया है.
गोड्डा में खड़े राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का फुटेज भी सामने आया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि राहुल गांधी हेलिकॉप्टर के अंदर बैठे हुए हैं और गोड्डा से रवाना होने का इंतजार कर रहे हैं. हेलीपैड के आसपास राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी खड़े हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story