भारत

राहुल गांधी के पिछले दस वर्षों के विदेश दौरों की जांच हो: निशिकांत दुबे

jantaserishta.com
7 Oct 2025 12:13 PM IST
राहुल गांधी के पिछले दस वर्षों के विदेश दौरों की जांच हो: निशिकांत दुबे
x
नई दिल्ली: झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य सांसदों के विदेश दौरे को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और कुछ अन्य सांसद बिना भारत सरकार की अनुमति के विदेशों का दौरा कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है और इसकी जांच होनी चाहिए।
सांसद दुबे ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट किया कि राहुल गांधी और अन्य सांसद जो विदेशों में अध्ययन भ्रमण (स्टडी टूर) के नाम पर घूमते हैं, वे सरकार को जानकारी दिए बिना विदेश यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से इस मामले की जानकारी लेने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
निशिकांत दुबे ने एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उदाहरण भी पेश किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 में जब राजीव गांधी सरकार सत्ता में थी, तब बिना अनुमति के विदेश दौरे के कारण दो केंद्रीय मंत्री चंदूलाल चंद्राकर (राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास) और केपी सिंह देव (राज्य मंत्री, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके साथ ही उस समय के इलेक्ट्रॉनिक्स आयोग के अध्यक्ष एमएस संजीवी राव को भी पद छोड़ना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि उस दौर में एक व्यक्ति रामस्वरूप ने इन्हें चीन, ताइवान, कोरिया और हांगकांग का मुखबिर बनाकर देश के खिलाफ जासूसी करने का आरोप लगाया था। यह घटना उस समय के लिए बेहद गंभीर थी और इसे लेकर कड़ा रुख अपनाया गया था।
निशिकांत दुबे ने वर्तमान संदर्भ में राहुल गांधी के पिछले दस वर्षों के विदेश दौरों की भी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बिना सरकार की अनुमति के विदेशी यात्राएं की जा रही हैं, तो यह देश की सुरक्षा और संवैधानिक नियमों के खिलाफ है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को भी टैग किया है।
यह पोस्ट आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। विपक्षी दलों के बीच भी इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि विदेश दौरों की पारदर्शिता और अनुमति प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story