भारत

जेवर्गी में आज राहुल गांधी की चुनावी रैली

Nilmani Pal
28 April 2023 6:28 AM IST
जेवर्गी में आज राहुल गांधी की चुनावी रैली
x

कर्नाटक। कांग्रेस के अयोग्य घोषित सांसद राहुल गांधी कलबुर्गी जिले के जेवरगी विधानसभा क्षेत्र में आज यानि शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कलबुरगी मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री और विधायक श्रीधर बाबू ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी गुरुवार शाम कालाबुरगी पहुंचेंगे और शहर में रात्रि विश्राम करेंगे।

शुक्रवार सुबह वह कांग्रेस विधायक अजय सिंह के लिए प्रचार करेंगे और जेवरगी कस्बे में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मौजूद रहेंगे।

Next Story