भारत

राहुल गांधी का अलग अंदाज सोशल मीडिया पर छाया, लेह से पैंगोंग झील तक दौड़ाई बाइक

jantaserishta.com
19 Aug 2023 2:45 PM IST
राहुल गांधी का अलग अंदाज सोशल मीडिया पर छाया, लेह से पैंगोंग झील तक दौड़ाई बाइक
x
देखें वीडियो.
लेह: कांग्रेस नेता राहुल गांधी लद्दाख की यात्रा पर हैं। कांग्रेस नेता की बाइक राइड करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को लेह शहर से सुरम्य पैंगोंग झील तक अपनी केटीएम 390 ड्यूक बाइक दौड़ाई। इस दौरान राहुल गांधी का अंदाज एकदम अलग नजर आया। राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया। राहुल गांधी ने लिखा कि पैंगोंग झील जा रहा हूं। मेरे पिता कहा करते थे कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। राहुल ने लेह, लद्दाख और पैंगोंगत्सो के हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।
कांग्रेस नेता गुरुवार को लेह पहुंचे थे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह 25 अगस्त तक लद्दाख में रहेंगे। शुक्रवार को उन्होंने लेह में युवाओं से बातचीत की और एक फुटबॉल मैच में भी हिस्सा लिया। रविवार को राहुल गांधी अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पैंगोंग झील पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। बाद में वह कारगिल भी जाएंगे और वहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।
इस साल की शुरुआत में राहुल गांधी दिल्ली की करोल बाग बाइक मार्केट पहुंचे थे। यहां पर राहुल गांधी ने जिक्र किया था कि उनके पास ड्यूक 390 बाइक है, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण वह शहर में शायद ही इसे चला पाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story