भारत

राहुल गांधी के काफिले को रोका गया, कड़ी सुरक्षा

jantaserishta.com
4 Dec 2024 11:07 AM IST
राहुल गांधी के काफिले को रोका गया, कड़ी सुरक्षा
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को संभल (Sambhal) के दौरे पर जाने की तैयारी में हैं. वे संभल पहुंचने के लिए घर से निकले, उनके साथ केसी वेणुगोपाल, केएल शर्मा, उज्जल रमन सिंह, तनुज पूनिया और इमरान मसूद भी हैं. राहुल और प्रियंका, पिछले दिनों हुई हिंसा में मारे गए लोगों से मुलाकात करने के इरादे से जाना चाहते हैं. हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने संभल में 10 दिसंबर तक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर बैन है. वहीं, दिल्ली के बॉर्डर पर भी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और बैरिकेडिंग की गई है. प्रशासन की पूरी तैयारी है कि राहुल गांधी को दिल्ली के बॉर्डर पर ही रोक लिया जाए.

राहुल गांधी के काफिले को गाजीपुर बॉर्डर पर रोका गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story