भारत

राहुल गांधी का दावा: ....तो 11 करोड़ परिवारों को मिलते 20-20 हजार, जानिए क्यों कहा ऐसा?

jantaserishta.com
31 Dec 2020 11:44 AM IST
राहुल गांधी का दावा: ....तो 11 करोड़ परिवारों को मिलते 20-20 हजार, जानिए क्यों कहा ऐसा?
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के खरबों रुपए माफ कर दिया. उनका दावा है कि जितने रुपये माफ किए गए हैं उतने में '11 करोड़ परिवारों को 20-20 हज़ार रुपये मिल सकते थे.' बता दें कोरोना संकट काल के शुरुआती दौर में ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार से बार-बार अपील की थी कि वह लोगों को कम से कम 10,000 रुपये की आर्थिक मदद करे. राहुल के इस प्रस्ताव का नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने भी समर्थन किया था.

वायनाड सांसद ने गुरुवार को ट्वीट किया कि - '23,78,76,0000000 रुपये का क़र्ज़ इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ़ किया. इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हज़ार रुपये दिए जा सकते थे. मोदी जी के विकास की असलियत!'
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने किसान संगठनों और सरकार के बीच नए दौर की बातचीत की पृष्ठभूमि में बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के किसान विश्वास नहीं करते.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story