भारत

सोशल मीडिया और Reels को लेकर राहुल गांधी का बड़ा हमला

SHIDDHANT
8 Aug 2026 8:32 PM IST
सोशल मीडिया और Reels को लेकर राहुल गांधी का बड़ा हमला
x
युवाओं को Reels में उलझाकर बनाया जा रहा मजदूर
Prayagraj प्रयागराज। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और सोशल मीडिया को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश का युवा एक ऐसे सिस्टम में फंसा हुआ है, जहां उसकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सामने आज रोजगार, शिक्षा और भविष्य को लेकर कई बड़ी चुनौतियां हैं।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि वह मुख्य रूप से तीन चीजों पर बात करना चाहते हैं, दर्द, डेटा और दौलत। उन्होंने कहा कि युवाओं का दर्द समझना जरूरी है, क्योंकि देश का भविष्य उन्हीं के हाथों में है। उन्होंने युवाओं द्वारा तैयार किए जा रहे डेटा को भी बड़ी ताकत बताया और कहा कि आज के डिजिटल दौर में डेटा बेहद महत्वपूर्ण संसाधन बन चुका है।




कांग्रेस नेता ने युवाओं की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की असली ताकत देश के युवा हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल भीड़ की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि हर युवा और हर नागरिक की क्षमता की बात कर रहे हैं। उनके मुताबिक युवाओं में इंटेलिजेंस, इमेजिनेशन और कैपेसिटी मौजूद है और अगर व्यवस्था उनकी क्षमता को बाधित नहीं करती है तो इसी ताकत के आधार पर देश का भविष्य तैयार किया जा सकता है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया और Reels के बढ़ते प्रभाव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को
लगातार
सोशल मीडिया की दुनिया में उलझाकर उनकी ऊर्जा और क्षमता को दूसरी दिशा में मोड़ा जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया की लत को नशे से जोड़ते हुए कहा कि युवाओं को Reels में व्यस्त रखने का फायदा व्यवस्था और बड़ी कंपनियों को मिलता है, जबकि युवा अपनी वास्तविक क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पाते।
उन्होंने कहा कि देश में बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें रोजगार और बेहतर अवसरों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि युवाओं को ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जिसमें उनकी मेहनत का उचित परिणाम उन्हें मिल सके। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के युवाओं के पास ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें सही दिशा, बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं की ताकत पर ही भारत का भविष्य निर्भर करता है।
Next Story