भारत
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को आएगी मध्य प्रदेश
jantaserishta.com
1 March 2024 12:36 PM IST

x
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को आएगी मध्य प्रदेश
भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांघी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश आ रही है। यह यात्रा शनिवार दोपहर धौलपुर (राजस्थान) सीमा से मुरैना में प्रवेश करेगी। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार दो मार्च को दोपहर डेढ़ बजे मुरैना में प्रवेश करेगी।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी ध्वज को सलामी दी जाएगी। मिश्रा ने बताया कि इसी दिन दोपहर ढ़ाई बजे मुरैना में अंडर ब्रिज के पास रोड शो होगा, शाम पांच बजे ग्वालियर शहर में चार शहर का नाका से जीरा चौक तक रोड शो होगा। रात्रि विश्राम ग्वालियर में है। यह यात्रा छह मार्च तक राज्य के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी।
Tagsराहुल गांधीभारत जोड़ो न्याय यात्राकांग्रेसमध्य प्रदेशRahul GandhiBharat Jodo Nyay YatraCongressMadhya Pradesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





