भारत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रद्द, अचानक दिल्ली पहुंचे

Shantanu Roy
10 March 2024 1:00 PM GMT
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रद्द, अचानक दिल्ली पहुंचे
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़ दिल्ली पहुंचे, राहुल की यात्रा का गुजरात के सोनगढ़ का कार्यक्रम रद्द, अब मंगलवार को महाराष्ट्र से यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर अचानक दिल्ली रवाना हो गए। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची के मंथन के लिए वह दिल्ली गए हैं। कांग्रेस के 39 कैंडिडेट की पहली सूची 8 मार्च को आई थी।
गुजरात में राहुल की यात्रा का आखिरी दिन था। उन्हें बारडोली से सोनगढ़ जाना था, लेकिन वहां का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब आगे की यात्रा मंगलवार को महाराष्ट्र के नंदूरबार से शुरू होगी। गुजरात में यात्रा का आज चौथा दिन था। यात्रा सुबह सूरत के मांडवी से बारडोली पहुंची थी। राहुल गांधी ने यहां स्थित ऐतिहासिक स्वराज आश्रम का दौरा किया। इस दौरान फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर, जयराम रमेश, शक्ति सिंह गोहिल, अमित चावड़ा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
इस आश्रम की स्थापना 1922 में वल्लभभाई पटेल ने की थी और 1928 में उन्होंने यहीं से बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व किया था। इसी सत्याग्राह के बाद उन्हें सरदार पटेल की उपाधि मिली थी। बारडोली में यात्रा पहुंचते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी दौरान बारडोली सर्किल पर कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जोरदार नारेबाजी के बीच इनकी झड़प हो गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने 'जो राम का नहीं, वो किसी का काम नहीं' के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी की सबको जय श्रीराम' के नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत कराया। यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ने नर्मदा जिले में 70 सामाजिक संगठनों से मुलाकात की। यह बैठक नर्मदा जिले के कुंवरपारा में हुई, जिसमें किसानों, आदिवासियों और दलितों के मुद्दे पर काम करने वाले कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भरूच में होने वाली जनसभा में AAP के विधायक चैतर वसावा भी मौजूद रहे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुजरात में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया है।
Next Story