भारत

राहुल गांधी का हमला, कहा- पेगासस का इस्तेमाल किया या नहीं, हम सिर्फ ये जानना चाहते हैं

jantaserishta.com
28 July 2021 1:30 PM IST
राहुल गांधी का हमला, कहा- पेगासस का इस्तेमाल किया या नहीं, हम सिर्फ ये जानना चाहते हैं
x

पेगासस जासूसी विवाद, कृषि कानून समेत कई मसलों पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा चल रहा है. संसद में केंद्र सरकार को घेरने के लिए बुधवार को विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने बैठक की. इस बैठक में करीब एक दर्जन पार्टियों ने हिस्सा लिया. मीटिंग के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित किया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को संसद में दबाया जा रहा है, हमारा सिर्फ यही सवाल है कि क्या देश की सरकार ने पेगासस को खरीदा या नहीं. क्या सरकार ने अपने लोगों पर पेगासस हथियार का इस्तेमाल किया या नहीं.
राहुल गांधी ने कहा कि देश में मेरे खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट, मीडिया और अन्य लोगों के खिलाफ पेगासस के हथियार का प्रयोग किया गया. सरकार ने ऐसा क्यों किया, वह इसका जवाब दे. हम संसद को चलने से नहीं रोक रहे हैं, बल्कि अपनी आवाज़ बुलंद करना चाह रहे हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि जिस हथियार का इस्तेमाल आतंकवादियों के खिलाफ होना चाहिए था, उसका इस्तेमाल हमारे खिलाफ क्यों हो रहा है. सरकार जवाब दे कि पेगासस क्यों खरीदा गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story