भारत

राहुल गांधी का हमला, कहा- मुसलमान भाइयों पर हो रही क्रूरता...जानें मामला

jantaserishta.com
29 Oct 2021 8:07 AM IST
राहुल गांधी का हमला, कहा- मुसलमान भाइयों पर हो रही क्रूरता...जानें मामला
x

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि त्रिपुरा में मुसलमानों के साथ क्रूरता की जा रही है. उन्होंने पूछा कि सरकार कब तक अंधी और बहरी होने का नाटक करती रहेगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हिंदू धर्म के नाम पर हिंसा करने वाले हिंदू नहीं, बल्कि पाखंडी हैं.

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "त्रिपुरा में हमारे मुस्लिम भाइयों के साथ क्रूरता की जा रही है. हिंदुओं के नाम पर नफरत और हिंसा फैलाने वाले हिंदू नहीं बल्कि पाखंडी हैं." केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सवाल किया कि सरकार कब तक अंधी-बहरी होने का नाटक करती रहेगी. साथ ही उन्होंने #TripuraRiots का इस्तेमाल किया है.
हालिया समय में कांग्रेस का रुख सॉफ्ट हिंदुत्व की तरफ दिखता रहा है. राहुल गांधी भी चुनावों के दौरान मंदिरों के दर्शन करते हुए दिखाई देते रहे हैं. हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी माता के दर्शन किए थे. ऐसे में लंबे समय के बाद राहुल गांधी ने सीधे मुस्लिम समुदाय का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है.
बता दें कि त्रिपुरा के कुछ इलाकों में बीते दिनों माहौल तनावपूर्ण हो गया. इसके बाद बुधवार को धारा 144 लागू कर दी गई. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रैली निकाली थी. इसके बाद दावा किया जा रहा था कि मस्जिद में तोड़फोड़ और आगजनी की गई. हालांकि, पुलिस ने इसे महज अफवाह करार दिया था.
स्थानीय लोागें का दावा था कि मंगलवार शाम को नॉर्थ त्रिपुरा के चामटीला इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने मस्जिद और दुकानों में तोड़फोड़ की और उन्हें नुकसान पहुंचाया. हालांकि, आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर सौरभ त्रिपाठी ने बयान में कहा था, ''कल की घटना को लेकर फेक खबरें और अफवाह फैलाई जा रही है. मस्जिद में आग की कोई घटना नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर फेक खबर करने पर मामला दर्ज कर लिया गया है.''
इलाके में बीते दिन से किसी ताजा हिंसा की खबर नहीं है. बीएसएफ, राज्य पुलिस और त्रिपुरा राज्य राइफल्स के जवान इलाके में तैनात हैं. गुरुवार को उत्तर त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद रेबती त्रिपुरा ने पानीसागर विधानसभा के बीजेपी विधायक बिनॉय भूषण दास के साथ क्षेत्र का दौरा किया.
वहीं, बीएसएफ के डीआईजी राजीव दुआ ने कहा, ''26 अक्टूबर की घटना से कुछ इलाकों में तनाव की स्थिति है. ये इलाके सीमा के करीब हैं और बीएसएफ स्थिति को काबू में करने के लिए पूरी तरह से सतर्क है. बीएसएफ राज्य पुलिस की मदद कर रही है और इलाके में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. मैं सभी से संयम दिखाने और अफवाहों में न पड़ने का आग्रह करता हूं."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story