भारत

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, पहली रैली में कही ये बात

jantaserishta.com
14 April 2021 4:21 PM IST
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, पहली रैली में कही ये बात
x

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों की तरफ से जोरदार तरीके से प्रचार कर वोट की अपील की जा रही है तो वहीं एक दूसरे के ऊपर जमकर जुबानी हमले भी किए जा रहे हैं. बुधवार को पही रैली करने बंगाल पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी राज्य की सत्ता में आएगी तो वे इस बर्बाद कर देगी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राहुल गांधी ने उत्तर दिनाजपुर रैली के दौरान कहा- "भारतीय जनता पार्टी के बाद घृणा और हिंसा के अलावे देने के लिए और कुछ नहीं है." उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आगे कहा- "बीजेपी पश्चिम बंगाल का विभाजन और इसको बर्बाद कर देना चाहती हैं, जैसा वे असम और तमिलनाडु में कर रहे हैं."
उन्होंने कहा कि बीजेपी 'सोनार बांग्ला' बनाने की बात कर रही है, लेकिन उसने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है. राहुल ने ममता पर भी निशाना साधते हुए कहा- हमने कभी BJP के साथ गठबंधन नहीं किया, लेकिन ममता जी ने (अतीत में) ऐसा किया है. पश्चिम बंगाल इकलौता ऐसा राज्य है जहां आपको नौकरियां पाने के लिए 'कट मनी' देनी पड़ती है.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों के लिए आठ चरणों वोटिंग हो रही है. अब तक चार दौर की वोटिंग खत्म हो चुकी है. पांचवें चरण के लिए बंगाल में वोटिंग 17 अप्रैल को होगी. जबकि, वोटों की गिनता 2 मई को की जाएगी.
यहां के चुनावी मैदान में एक तरफ जहां बीजेपी उतरी है तो वहीं दूसरी तरफ टीएमसी, जबकि, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ फुरफुरा शरीफ की ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट का गबंधन है. तो वहीं एआईएमआईएम इस मुकाबले में उतरकर लड़ाई को रोमांचक बना दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story