भारत

राहुल गांधी और स्निफर डॉग की प्यारी मुलाकात, ये मोमेंट हुआ वायरल!

jantaserishta.com
5 Oct 2026 9:50 AM IST
राहुल गांधी और स्निफर डॉग की प्यारी मुलाकात, ये मोमेंट हुआ वायरल!
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: मुंबई एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और एक स्निफर डॉग के बीच हुई छोटी सी मुलाकात इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है. वीडियो में राहुल गांधी डॉग के साथ काफी सहज अंदाज में नजर आ रहे हैं.
यह वीडियो भारत जोड़ो यात्रा के आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर किया गया है. इसमें राहुल गांधी एयरपोर्ट पर मौजूद स्निफर डॉग को प्यार से सहलाते दिखाई देते हैं. इसके बाद वह अपने दोनों हाथ डॉग के सामने कर देते हैं.
डॉग भी बिना किसी जल्दबाजी के राहुल गांधी के हाथों को सूंघने लगता है. राहुल गांधी चुपचाप खड़े रहकर उसे अपना काम करने देते हैं. कुछ सेकेंड का यह पूरा मोमेंट काफी सामान्य है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को इसकी सादगी काफी पसंद आ रही है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “मैन लव्स डॉग्स, डॉग्स लव मैन.”
राहुल गांधी का डॉग्स के प्रति लगाव पहले भी कई मौकों पर सामने आ चुका है. वह सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग नूरी का जिक्र भी कर चुके हैं. इस साल 7 अगस्त को कांग्रेस नेता ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन किया था. इसमें उन्होंने छात्रों और जेन जी यूजर्स से सवाल मांगे थे. इसी दौरान उनसे डॉग पैरेंट होने को लेकर भी सवाल पूछा गया.
राहुल गांधी ने अपने डॉग नूरी के साथ बॉन्डिंग की एक झलक भी शेयर की थी. इससे पहले भी उनके कई पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट में डॉग्स के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने को मिली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story