
पंजाब। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दोपहर 3 बजे शुरू हो गई। राहुल गांधी जालंधर शहर के खालसा कॉलेज से पैदल चलेंगे। पहले यह यात्रा सुबह 6 बजे फगवाड़ा की निजी यूनिवर्सिटी से चलनी थी। यात्रा को शुरू करने से पहले राहुल गांधी दोपहर 2 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माथा टेका। इसके बाद वह सीधा ही यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता की कार खालसा कॉलेज पहुंची है। पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को राहुल गांधी के पास ले गए हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बनाए गए शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी ने जालंधर में प्रेस कान्फ्रेंस भी करनी थी। मगर, सांसद के निधन के बाद प्रेस कान्फ्रेंस को भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है। यह अब होशियारपुर में होगी। इसके अलावा जालंधर में यात्रा के दौरान डीजे भी नहीं चलेगा।
आज @RahulGandhi जी ने जालंधर स्थित शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर देश से नफ़रत को मिटाने की प्रार्थना की।
— Neeraj Kundan (@Neerajkundan) January 15, 2023
मां शक्ति के आशीर्वाद से हम अपने लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। कदम बढ़ रहे हैं, देश जुड़ रहा है।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/EivxoNOOLA
LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Khalsa College Jalandhar, Punjab. https://t.co/gfPmsZMcbe
— Congress (@INCIndia) January 15, 2023
पंजाब: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अलंधर में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। pic.twitter.com/z3zqnArJsF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2023
