भारत

राहुल गांधी ने नासिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा की

jantaserishta.com
14 March 2024 5:39 PM IST
राहुल गांधी ने नासिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा की
x

राहुल गांधी ने नासिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा की

देखें वीडियो.
नासिक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा की।
नासिक में किसान सभा की
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में महाराष्ट्र में एंट्री कर चुकी है। आज राहुल ने नासिक में कृषि उत्पन्न बाजार समिति में किसानों की सभा आयोजित की। इसमें NCP प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत भी मौजूद रहे।
सभा में राहुल ने कहा कि जब तक कोई व्यक्ति किसान के दुख को नहीं समझता, किसान की मेहनत की इज्जत नहीं करता, तब तक वह किसान की मदद नहीं कर सकता। हमारी सरकार के दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहेंगे। आपको ये लगेगा कि दिल्ली में किसानों की रक्षा करने वाली सरकार है।
इस मौके पर संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी आम लोगों की बात सुनते हैं, उन पर अपनी बातें नहीं थोपते हैं। पहले हम कहते थे- इंदिरा गांधी आई हैं, नई रोशनी लाई हैं। आज के समय में भारत और महाराष्ट्र के लिए वह रोशनी राहुल गांधी हैं। इस सभा से पहले राहुल ने नासिक में रोड शो किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story