रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी, देखें LIVE प्रेस कॉन्फ्रेंस

NEW DELHI नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मीडिया बातचीत में स्पष्ट किया कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. वहीं उन्होंने उनके वायनाड सीट छोड़ने की घोषणा तो की ही साथ ही यह भी कहा कि, प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी. इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी के एक पुराने स्लोगन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का प्रयोग करते हुए कहा कि वह वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी. इस तरह कांग्रेस ने एक ही दिन में दो बड़ी घोषणाएं की हैं. एक तो राहुल गांधी का निर्णय कि वह रायबरेली से ही सांसद बने रहेंगे और दूसरा कि कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी भी उतार दिया है.
LIVE: Special press briefing by Congress President Shri @kharge and Shri @RahulGandhi in New Delhi.https://t.co/b8YzxjHVgd
— Alka Lamba 🇮🇳 (@LambaAlka) June 17, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





