भारत

राहुल गांधी धमकियों से नहीं डरने वाले : राजेश ठाकुर

jantaserishta.com
29 May 2025 3:41 PM IST
राहुल गांधी धमकियों से नहीं डरने वाले : राजेश ठाकुर
x
रांची: शिवसेना (यूबीटी) के नासिक उपनगर प्रमुख बाला दराडे द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चेहरे पर कालिख पोतने की धमकी पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का साथ देने वाले लोग हिंसा की भाषा में बात कर रहे हैं, तो यह उनका असली चरित्र है। यह लोकतांत्रिक देश है, जहां इस तरह की धमकियों की भाषा नहीं चल सकती। संवैधानिक तौर-तरीके से चलने वाले देश में इस तरह की घटिया बातों की कोई गुंजाइश नहीं है। देश में किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई किसी के चेहरे पर कालिख पोत दे या इस तरह की कुछ और हरकत करे।
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा था कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया है, इसलिए जब वे नासिक आएंगे, तो उनके चेहरे पर कालिख पोत दी जाएगी। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस पर कहा कि कांग्रेस ऐसे गद्दार किस्म के लोगों की बातों को गंभीरता से नहीं लेती। राहुल गांधी हमेशा तथ्यों पर आधारित सत्य बात कहते हैं और उन्होंने सावरकर को लेकर जो कुछ भी कहा है, वह बिल्कुल सच है। सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ लोग न्यायालय भी गए थे, लेकिन न्यायालय ने उनकी आपत्तियों को खारिज कर दिया। सच्चाई की राह पर चलने वाले राहुल गांधी और हम कांग्रेस के लोग इस तरह की धमकियों से न तो कभी डरे हैं, न डरेंगे।
कांग्रेस नेता ठाकुर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम को लेकर विदेश भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के बारे में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की कवायद से यह बात साफ हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी दुनिया का चक्कर लगाना निरर्थक साबित हुआ। यही वजह है कि भारत को अपना पक्ष रखने के लिए अब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजना पड़ा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story