
x
राहुल गांधी को बतानी होगी अपनी जाति: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा
भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जातीय जनगणना का मसला जोर शोर से उठा रहे हैं। इस पर मध्य प्रदेश से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसा है और कहा है कि राहुल गांधी को पहले अपनी जाति बताना होगी।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से राहुल गांधी द्वारा जातीय जनगणना की उठाई जा रही मांग को लेकर कहा कि पहले तो राहुल गांधी को यह खुद बताना पड़ेगा कि उनकी खुद की जाति क्या है। वैसे तो हम लोग सनातन प्रवृत्ति के लोग हैं, हिंदू समाज में सबके वर्ग- जाति का उल्लेख नहीं होता। पर राहुल गांधी, आपने जाति पूछनी शुरू कर दी है तो पहले आपको बताना पड़ेगा कि फिरोज खान का नाती किस जाति का है।
ज्ञात हो कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दोनों मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है और इस यात्रा का बुधवार को अंतिम दिन है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार जातीय जनगणना का मसला उठा रहे हैं, साथ ही केंद्र की सरकार पर हमले भी बोल रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





