भारत

राहुल गांधी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से महात्मा गांधी के संकल्प को पूरा करेंगे: प्रमोद तिवारी

jantaserishta.com
17 Aug 2025 1:42 PM IST
राहुल गांधी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से महात्मा गांधी के संकल्प को पूरा करेंगे: प्रमोद तिवारी
x
लखनऊ: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बिहार के सासाराम में रविवार से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक में शामिल नेताओं की मौजूदगी में शुरू होने वाली 'वोटर अधिकार यात्रा' को ऐतिहासिक बताया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद ने राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही इस यात्रा को आजादी के आंदोलन और महात्मा गांधी की दांडी यात्रा से जोड़ा, जो स्वतंत्रता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक थी। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, "जब हम लोग गुलाम थे, आजाद नहीं थे, तो भारतीयों को वोट देने का अधिकार नहीं था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के लिए यात्रा निकाली गई। जब हम आजाद हुए तो संविधान के तहत 'एक वोटर, एक वोट' का अधिकार मिला।"
तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर मतदाताओं के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। सीधे तौर पर वोट चोरी कर सरकार बनाई जा रही है और बिहार में मतदाताओं के वोट पर डकैती की जा रही है।
संविधान में जो अधिकार मतदाताओं को मिला, आज भाजपा चुनाव आयोग के साथ साजिश कर उस अधिकार पर डकैती कर रही है। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में 65 लाख वोटरों के नाम काटे गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में धांधली हुई, जिसके कारण एनडीए की सरकार बनी, अन्यथा ऐसा नहीं होता। हम राहुल गांधी के नेतृत्व में लोगों के अधिकारों को बचाने के लिए निकले हैं। तेजस्वी यादव सहित तमाम नेता भी साथ में हैं। मुझे विश्वास है कि हम महात्मा गांधी के संकल्प को पूरा करेंगे। किसी भी कीमत पर भाजपा को वोट की चोरी नहीं करने देंगे।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एनसीईआरटी के मॉड्यूल्स को लेकर कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है और इसकी गलत व्याख्या की जा रही है। तिवारी ने विशेष रूप से देश के बंटवारे के लिए उस विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया, जिसने उनके अनुसार, नफरत फैलाई और महात्मा गांधी की हत्या की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story