भारत

राहुल गांधी आज राजस्थान में 2 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Nilmani Pal
11 April 2024 1:44 AM GMT
राहुल गांधी आज राजस्थान में 2 जनसभाओं को करेंगे संबोधित
x

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। पीएम मोदी के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज 11 अप्रैल को जनसभा संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी फलौदी में दोपहर ढाई बजे मेजर शैतानसिंह स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को कांग्रेस जनों की बैठक हुई जिसमें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जनसभा की व्यवस्थाओं में समन्वय एवं सहयोग के लिए एक समिति का गठन किया है।

जिसमें सालेह मोहम्मद पूर्व मंत्री, महेंद्र चौधरी लोकसभा समन्वयक जोधपुर, किसनाराम विश्नोई पूर्व विधायक लोहावट, हीराराम मेघवाल पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष जोधपुर देहात, उम्मेदसिंह तंवर जिलाध्यक्ष जैसलमेर तथा प्रकाश छंगाणी को शामिल किया गया है।उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की लोकसभा चुनाव के रण में राजस्थान में पहली सभा होगी। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से पार्टी के प्रत्याशी राहुल गांधी अनूपगढ़ और फलौदी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

जनसभा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और व्यवस्थाओं के साथ भीड़ जुटाने सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस नेता प्रकाश छंगाणी की अगुवाई में हुई। इसमें सभापति पन्नालाल व्यास, उपसभापति सलीम नागौरी, कुम्भसिंह पातावत, पूर्व प्रधान माणक मेघवाल, शहर अध्यक्ष सत्यनारायण गुचिया, पार्षद अशोक व्यास, एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, शमू खान, एडवोकेट समस्तदीन मंगलिया आदि ने भाग लिया।


Next Story