भारत

राहुल गांधी की पुलिस को चेतावनी, छात्रों से पुलिस बर्बरता के सबूत रखने को कहा

jantaserishta.com
14 Oct 2026 1:50 PM IST
राहुल गांधी की पुलिस को चेतावनी, छात्रों से पुलिस बर्बरता के सबूत रखने को कहा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि चुनावी वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा गया. राहुल गांधी ने बुधवार को घायल प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने केरल की एक छात्रा अथिरा का जिक्र किया. राहुल गांधी के मुताबिक, पुलिस की कथित पिटाई के बाद अथिरा की एक कान से सुनने की क्षमता चली गई है.
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केरल की अथिरा अब एक कान से सुन नहीं पा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनके कान पर चोट मारी, जिसके बाद उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई. राहुल गांधी ने कहा कि इससे पहले उन्होंने एक ऐसे लड़के को दिखाया था, जिसकी एक आंख की रोशनी चली गई थी. अब एक छात्रा के एक कान से सुनने की क्षमता जाने का मामला सामने आया है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली अथिरा केरल की रहने वाली हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस बस के अंदर उनके साथ मारपीट की गई. अथिरा के मुताबिक, जब उन्हें हिरासत में लिया गया, तब बस में कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी.
उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि बस में महिला पुलिस अधिकारी या महिला कॉन्स्टेबल कहां है. अथिरा ने कहा कि अगर पुलिस किसी महिला को हिरासत में ले रही है, तो वहां कम से कम एक महिला कॉन्स्टेबल का होना जरूरी है.
अथिरा ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने के बाद पुलिस की बस आगे बढ़ी और कोंट प्लेस पुलिस स्टेशन के बाहर जाकर रुकी. उन्होंने दावा किया कि वहां पुलिसकर्मियों ने उनके गाल पर बार-बार मारा. अथिरा के मुताबिक, इस मारपीट के कारण उनकी आंख में चोट आई और कान को नुकसान पहुंचा.
सबको सजा देंगे, सबूत रखिए; राहुल गांधी की पुलिस को चेतावनी
राहुल गांधी ने छात्रों से पुलिस बर्बरता के सबूत रखने को कहा है. प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि वे सभी वीडियो और अन्य सबूत अपने पास रखें. समय आने पर सबको सजा दी जाएगी.
दरअसल, यह प्रदर्शन वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के विरोध में किया गया था. इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. अब राहुल गांधी और प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं. हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story