बड़ा बयान: राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया, जैसा रूस ने यूक्रेन में किया, वही चीन भी कर सकता है

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि जिस तरह रूस ने यूक्रेन पर अटैक किया है और उसके कुछ इलाकों पर अपना दावा किया है, वैसा ही भारत के खिलाफ चीन भी कर सकता है। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने यह बात कही। कांग्रेस नेता ने कहा, 'रूस का कहना है कि वह यूक्रेन की संप्रभुता को स्वीकार नहीं करता है। वह यूक्रेन के डोनेत्सक और लुहान्सक क्षेत्रों को उसका हिस्सा ही नहीं मानता है। इसी आधार पर रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। आखिर उसका उद्देश्य क्या है। वह यूक्रेन, नाटो और अमेरिका के गठबंधन को तोड़ना चाहता है।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





