भारत

राहुल गांधी अपीलीय अदालत पर दबाव बनाने की बचकानी कोशिश कर रहे हैं: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू

jantaserishta.com
3 April 2023 11:19 AM IST
राहुल गांधी अपीलीय अदालत पर दबाव बनाने की बचकानी कोशिश कर रहे हैं: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर सूरत की अपीलीय अदालत पर दबाव बनाने के लिए बचकानी कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश की सभी अदालतें ऐसे हथकंडों से अछूती हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अपील करने के लिए राहुल गांधी के स्वयं सूरत जाने पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि एक दोषी को अपील दायर करने के लिए व्यक्तिगत रूप से कोर्ट जाने की जरूरत नहीं होती है और आमतौर पर कोई भी अपराधी व्यक्तिगत रूप से नहीं जाता है।
रिजिजू ने आगे कहा कि नेताओं और सहयोगियों के समूह के साथ उनका (राहुल गांधी) व्यक्तिगत रूप से जाना केवल एक नाटक है।
केंद्रीय कानून मंत्री ने राहुल गांधी पर अदालत पर दबाव बनाने की बचकानी कोशिश करने का आरोप लगाते हुए अगले ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी जो कर रहे हैं वह अपीलीय अदालत पर दबाव बनाने की बचकानी कोशिश है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश की सभी अदालतें ऐसे हथकंडों से अछूती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story